18.5 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

भोपाल में 31 मई को होगा महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे संबोधित…

HomeMadhya Pradeshभोपाल में 31 मई को होगा महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे...

Date:

भोपाल, 21 मई 2025

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 31 मई को ‘महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से उपस्थित रहकर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह आयोजन देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान का दौरा कर तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

यह भी पढ़ें : बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी उपलब्धि: 300 किमी वायडक्ट का निर्माण पूरा…

सम्मेलन में प्रदेशभर से करीब दो लाख महिलाओं के शामिल होने की संभावना है, जिनमें महिला उद्यमी, कामकाजी महिलाएं, स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं और ‘लाड़ली बहनें’ शामिल होंगी।

सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि देश की महिलाएं आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनें। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है और महिला समूहों को उद्योगों में बदलने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राजधानी में उत्साह का माहौल है और इसे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...