HomeMadhya Pradeshबांद्राभान मेले में विकसित भारत @2047 प्रदर्शनी का समापन, सरकारी योजनाओं की...

Date:

बांद्राभान मेले में विकसित भारत @2047 प्रदर्शनी का समापन, सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने उमड़े लोग…

तीन दिवसीय प्रदर्शनी में चंद्रयान और वंदे भारत सेल्फी बूथ रहे आकर्षण का केंद्र, लोकगीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए दिया गया जागरूकता का संदेश |

नर्मदापुरम। बांद्राभान के प्रसिद्ध कार्तिक मेले में आयोजित तीन दिवसीय ‘विकसित भारत @2047’ विषयक प्रदर्शनी का 24 नवंबर को समापन हो गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, भोपाल द्वारा जिला प्रशासन और जनपद पंचायत नर्मदापुरम के सहयोग से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प एवं विजन को आम लोगों तक पहुंचाना था। प्रदर्शनी के माध्यम से मेले में पहुंचे लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और देश की प्रगति से जुड़ी जानकारियां दी गईं।

चंद्रयान और वंदे भारत सेल्फी बूथ रहे आकर्षण का केंद्र

प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें भाग लेने वाले विजेताओं को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। प्रदर्शनी में चंद्रयान और वंदे भारत की थीम पर तैयार किए गए सेल्फी बूथ लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इन माध्यमों से विज्ञान, तकनीक और आधुनिक परिवहन के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। बड़ी संख्या में मेले में पहुंचे लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सरकारी योजनाओं और देश की विकास यात्रा से संबंधित जानकारियां प्राप्त कीं।

लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया विकसित भारत का संदेश

कार्यक्रम में भारत सरकार के गीत एवं नाट्य प्रभाग के पंजीकृत दल कल्पना लोक कला मंडल, सागर के कलाकारों ने राई नृत्य और लोकगीतों के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने मनोरंजक और रचनात्मक तरीके से सरकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प से जुड़ी जानकारियां लोगों तक पहुंचाईं। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे ने कहा कि इस वर्ष बांद्राभान मेले का 200वां वर्ष है और पहली बार मेले में इस तरह की प्रदर्शनी आयोजित की गई है। उन्होंने इसे लोगों के लिए प्रभावकारी पहल बताते हुए कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिली है।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related