कोरबा, 20 मई 2025
कोरबा नगर निगम के नेहरू सभागार को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने एवं परिसर के सौंदर्यीकरण हेतु उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने सोमवार को 2 करोड़ 19 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।इन कार्यों में 1.62 करोड़ रुपये की लागत से फर्नीचर, पब्लिक एड्रेस, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और साउंड सिस्टम शामिल हैं, जबकि 56.75 लाख रुपये की लागत से सभागार परिसर का लैंडस्केपिंग और सिविल कार्य कराया जाएगा। मंत्री ने कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : राज्यपाल रमेन डेका बने निःक्षय मित्र, 30 टी.बी. मरीजों के लिए 1.80 लाख रुपये की सहायता…
अपने संबोधन में श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा नगर निगम का सभागार प्रदेश के सभी निगमों में सर्वश्रेष्ठ होगा। उन्होंने सभा कक्ष का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने का सुझाव भी दिया। महापौर श्रीमती राजपूत ने प्रदेश सरकार के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री और उद्योग मंत्री का आभार व्यक्त किया।
ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं


