रायपुर, 20 मई 2025
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, कोरिया और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के 30 टी.बी. मरीजों के लिए कुल 1 लाख 80 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह सहायता राज्यपाल द्वारा उनके स्वेच्छानुदान मद से दी गई है, जिसका उपयोग मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने में किया जाएगा। इससे उनकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार लाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें :अबूझमाड़ में विकास की नई रोशनी: नारायणपुर से नागपुर-मुंबई तक बनेगा चकाचक हाईवे…
राज्यपाल ने बिलासपुर जिले के 10 टी.बी. मरीजों के लिए एक वर्ष की अवधि हेतु प्रति मरीज 500 रुपये मासिक की दर से कुल 60 हजार रुपये की स्वीकृति दी है। इसी प्रकार, कोरिया और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के 10-10 मरीजों के लिए भी इसी दर से 60-60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की फ्लैगशिप योजना प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत वर्ष 2025 तक देश और प्रदेश को टी.बी. मुक्त बनाना लक्ष्य है। राज्यपाल श्री डेका ने इस अभियान में समुदाय की सक्रिय भागीदारी को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है और आम जनता से इसमें सहयोग देने की अपील की
ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं


