20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख से अधिक की नशीली दवाएं जब्त…

HomeChhattisgarhजांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ दो आरोपी...

Date:

जांजगीर-चांपा: 09 मई 2025

जिले की चांपा थाना पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में नशीली सिरप और टैबलेट बरामद की है, जिनकी कुल कीमत 4 लाख 8 हजार रुपये से अधिक बताई गई है। चांपा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बेलदार पारा रेलवे ओवरब्रिज के पास प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देख एक संदिग्ध युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की तलाशी के दौरान उसके थैले से 120 नशीली सिरप बरामद हुईं। पूछताछ में उसने अपना नाम अविनाश यादव, निवासी तलवा पारा, जांजगीर बताया। आगे की पूछताछ में उसने अपने एक सहयोगी दुर्गेश यादव का नाम उजागर किया।

यह भी पढ़ें:रायगढ़ पशु चिकित्सा विभाग में भर्ती में अनियमितता, 44 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त…

अविनाश की निशानदेही पर पुलिस ने न्यू चांदनिया पार, जांजगीर स्थित दुर्गेश यादव के घर पर छापा मारा। वहां से पुलिस को 4328 नशीली टैबलेट और सिरप मिलीं। दोनों आरोपियों से जब्त की गई दवाओं की कुल कीमत 4 लाख 8 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है। एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट) के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। साथ ही, इस मामले में और भी संदिग्धों की संलिप्तता सामने आ रही है, जिनकी तलाश जारी है।

इस कार्रवाई से साफ है कि जांजगीर-चांपा पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए सतर्क है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ यह मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 93030-80010 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...