37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

रायगढ़ पशु चिकित्सा विभाग में भर्ती में अनियमितता, 44 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त…

HomeChhattisgarhरायगढ़ पशु चिकित्सा विभाग में भर्ती में अनियमितता, 44 कर्मचारियों की सेवाएं...

Date:

रायगढ़ : 09 मई 2025

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पशु चिकित्सा विभाग में भर्ती प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी उजागर हुई है। वर्ष 2012 में चतुर्थ श्रेणी के 32 पदों पर नियुक्ति की जानी थी, परंतु नियमों का उल्लंघन करते हुए 44 लोगों की भर्ती कर ली गई। शिकायत के बाद जांच समिति गठित की गई, जिसमें महिला आरक्षण की अनदेखी, मेरिट सूची में गड़बड़ी, मूल्यांकन में अनियमितता और अतिरिक्त नियुक्तियों जैसे गंभीर आरोप प्रमाणित हुए।

यह भी पढ़ें :पुलिसकर्मियों को बिना हेलमेट पाए जाने पर कार्रवाई; 500-500 रुपए जुर्माना वसूला गया…

जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने 44 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी किया। इस सूची में विशंभर मिश्रा, अशोक कुमार मिश्रा, संतोष सिंह निषाद, दयानिधि साव, विनीता खलखो सहित अन्य नाम शामिल हैं। इन 44 में से 3 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है।

पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डॉ. डीपी झरिया ने बताया कि जांच के प्रतिवेदन पर कार्रवाई करते हुए जिले भर में तैनात इन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 93030-80010 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...