24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

आरंग में जैन तीर्थंकर की प्राचीन मूर्ति को अन्यत्र ले जाने के प्रयास पर विरोध, मूर्ति आरंग में ही रखी गई…

HomeChhattisgarhARANGआरंग में जैन तीर्थंकर की प्राचीन मूर्ति को अन्यत्र ले जाने के...

Date:

आरंग, 7 मई 2025 (भूषण)

आरंग की पावन भूमि से प्राप्त प्राचीन जैन तीर्थंकर की मूर्ति को अन्यत्र ले जाने के प्रयास का आरंग नगरवासियों ने कड़ा विरोध किया। नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप जैन के नेतृत्व में समस्त पार्षदगण, नगर पालिका कर्मचारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने एकजुट होकर प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार, जैन समाज के एक निजी संस्थान द्वारा इस पुरातात्विक महत्व की मूर्ति को आरंग से बाहर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। यह मूर्ति आरंग की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर मानी जाती है, जिसे लेकर नगर में असंतोष फैल गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान नागरिकों ने स्पष्ट किया कि यह मूर्ति नगर की पहचान है और इसे कहीं और ले जाना किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।

विरोध के चलते प्रशासन द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लिया गया और निर्णय लिया गया कि उक्त मूर्ति को यथावत आरंग में ही सुरक्षित रखा जाएगा। नगरवासियों ने इस फैसले का स्वागत किया और इसे आरंग की संस्कृति और आस्था की जीत बताया।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने कहा, “हमारी ऐतिहासिक धरोहर की रक्षा करना हर आरंगवासी का कर्तव्य है। यह मूर्ति सिर्फ एक प्रतिमा नहीं, बल्कि हमारी परंपरा और आस्था का प्रतीक है। हम इसके संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।”

नगर में इस सफलता के बाद जनमानस में प्रसन्नता और संतोष की लहर देखी गई।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 9993454909 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...