23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

बेचुलभाटा में आबकारी व पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल, ग्रामीणों ने कर्मचारियों को बनाया बंधक …

HomeChhattisgarhबेचुलभाटा में आबकारी व पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल, ग्रामीणों ने...

Date:

कोरबा: 24 अप्रैल 2025 (टीम)

कोरबा-चांपा मार्ग पर स्थित ग्राम बेचुलभाटा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सोमवार को अवैध शराब की सूचना पर पहुंचे आबकारी और पुलिस विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। यह तनावपूर्ण स्थिति तब उत्पन्न हुई जब छापेमारी के दौरान एक ग्रामीण की पत्नी और एक अन्य महिला को पुलिसकर्मी पकड़कर ले जाने लगे।

सूत्रों के अनुसार, कोरबा से पहुंचे पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम बेचुलभाटा में एक घर पर छापा मारा। ग्रामीणों का कहना है कि वहां से बड़ी मात्रा में शराब बरामद नहीं हुई, फिर भी पुलिसकर्मी दो महिलाओं को जबरन पकड़कर ले जाने लगे। इस कार्रवाई का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक महिला को धक्का भी दिया गया, जिससे गांव में आक्रोश फैल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और विभागीय कर्मचारियों को बंधक बना लिया। ग्रामीणों की मांग थी कि जब तक पकड़ी गई महिलाओं को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक कोई भी अधिकारी गांव से बाहर नहीं जा सकेगा। सूचना मिलने पर पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देने की कोशिश की।

काफी देर चली बातचीत और मान-मनौव्वल के बाद ग्रामीणों ने कर्मचारियों को रिहा कर दिया। लेकिन इस घटनाक्रम ने एक बार फिर आबकारी और पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय कर्मचारी आए दिन गांव में दबिश देते हैं और मामूली मात्रा में शराब मिलने पर भी उसे बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है। इसके बाद कार्यवाही से बचाने के नाम पर पैसे की मांग की जाती है।

यह पहली बार नहीं है जब बेचुलभाटा में इस तरह की घटना हुई है। इससे पहले भी उरगा पुलिस के कुछ कर्मचारियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था। क्षेत्र में लगातार हो रही इस प्रकार की घटनाएं यह संकेत देती हैं कि विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है।

सम्बंधित विभागों द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग
इस मामले के बाद जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और ग्रामीणों का भरोसा पुलिस-प्रशासन पर बना रहे।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...