34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ NSUI का प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन जारी, शव यात्रा से लेकर तेरहवीं तक का कार्यक्रम तय…

HomeChhattisgarhविश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ NSUI का प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन जारी, शव यात्रा...

Date:

रायपुर : 13 अप्रैल 2025 (टीम)
राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पिछले 10 दिनों से विश्वविद्यालय गेट के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार अनियमितताओं और भ्रष्टाचार में लिप्त है, लेकिन शासन और प्रशासन दोनों ही आंखें मूंदे बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों ने अपने विरोध को प्रतीकात्मक रूप देकर इसे और भी प्रभावशाली बनाया है। NSUI के प्रदेश सचिव राजेश सिंह और छात्र नेता संजेश सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की निष्क्रियता को “मृत” मानते हुए उन्होंने शव यात्रा से लेकर तेरहवीं तक का कार्यक्रम तय किया है।

शनिवार को इस प्रतीकात्मक विरोध के तहत दशगात्र और मुंडन का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर और सिर मुंडवाकर विरोध दर्ज कराया। राजेश सिंह ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी, यूजीसी मापदंडों की अनदेखी, और टेंडर प्रक्रिया में कमीशनखोरी जैसे गंभीर भ्रष्टाचार सामने आए हैं। बावजूद इसके, न प्रशासन ने संज्ञान लिया और न ही जांच शुरू की गई। प्रदर्शनकारी 13 दिन तक यह सांकेतिक कार्यक्रम चलाएंगे, जिसका अंतिम दिन तेरहवीं होगी। इस दिन रायपुर में बड़ा धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें विश्वविद्यालय में चल रही अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...