28.2 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

दुर्ग दुष्कर्म-हत्या मामले पर गरमाई सियासत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कांग्रेस पर तीखा हमला…

HomeChhattisgarhदुर्ग दुष्कर्म-हत्या मामले पर गरमाई सियासत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कांग्रेस...

Date:

रायपुर/दुर्ग: 13 अप्रैल 2025

दुर्ग में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की हृदयविदारक घटना ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही “न्याय यात्रा” पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस की इस पहल को “राजनीतिक नौटंकी” करार देते हुए कहा कि “इनका छत्तीसगढ़ में सूपड़ा साफ हो चुका है। हर चुनाव में बुरी तरह हारने के बाद अब ये सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, “ये पहले अपना घर-परिवार संभालें, फिर दूसरों को सीख दें। जनता ने इन्हें पूरी तरह नकार दिया है।” इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर संविधान को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि “जो लोग देश में इमरजेंसी लगाकर लाखों लोगों को जेल में ठूंस चुके हैं, उन्होंने ही संविधान के साथ खिलवाड़ किया है। ऐसे लोगों को संविधान की बात करना शोभा नहीं देता।”

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने जय भीम पदयात्रा में हिस्सा लिया और कहा कि, “संविधान ने हमें स्वतंत्रता से जीने का अधिकार दिया है। बाबा साहब के योगदान को हम सब नमन करते हैं।” दुर्ग की घटना को लेकर जहां प्रदेश में शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और भी गरमाने की संभावना है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महिलाओं को बड़ी राहत: अब जमीन-घर खरीद पर रजिस्ट्रेशन में 50% छूट लागू…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : प्रदेश में महिलाओं को संपत्ति...

महासमुंद में अवैध खनन पर सख्ती: तीन हाईवा जब्त, प्रशासन का कड़ा संदेश…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :महासमुंद में अवैध रेत और...