18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, दंतेवाड़ा में की माता दंतेश्वरी की पूजा, बस्तर पंडुम समापन समारोह में हुए शामिल…

HomeChhattisgarhकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, दंतेवाड़ा में की माता दंतेश्वरी...

Date:

रायपुर/दंतेवाड़ा: 05 अप्रैल 2025 (टीम)

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को एकदिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान वे सर्वप्रथम दंतेवाड़ा जिले में स्थित मां दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। यह मंदिर बस्तर अंचल की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है।

मंदिर दर्शन के पश्चात श्री शाह जगदलपुर में आयोजित बस्तर के पारंपरिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम’ के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर बस्तर की लोकसंस्कृति, आदिवासी परंपराएं और कला का भव्य प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर गृहमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा, आदिवासी मामलों के मंत्री केदार कश्यप (बस्तर) और राम विचार नेताम (सरगुजा), भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समारोह में अमित शाह ने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर की परंपराएं और यहां के लोगों का उत्साह देशभर के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने राज्य सरकार के साथ मिलकर बस्तर के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...