16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

बारहवीं के छात्रों को दसवीं कक्षा के प्रश्नपत्र,जिम्मेदार तत्काल प्रभाव से हटाये गए …

HomeChhattisgarhबारहवीं के छात्रों को दसवीं कक्षा के प्रश्नपत्र,जिम्मेदार तत्काल प्रभाव से हटाये...

Date:

गरियाबंद : 05 अप्रैल 2025 (भूषण )

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ओपन परीक्षा के दौरान एक चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। लोहरसी परीक्षा केंद्र में 12वीं कक्षा के छात्रों को 10वीं कक्षा का पर्चा थमा दिया गया। इस गड़बड़ी के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सख्त कदम उठाते हुए केंद्राध्यक्ष समेत तीन जिम्मेदारों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

दरअसल जिले के लोहरसी परीक्षा केंद्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों को गृह विज्ञान का पेपर देने के लिए बैठाया गया, लेकिन उनके हाथों में 10वीं कक्षा का गृह विज्ञान का पर्चा थमा दिया गया। 15-20 मिनट बाद गलती का पता चलते ही केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह ने पर्चा बच्चों से ले लिया। केंद्राध्यक्ष ने सफाई देते हुए कहा कि निश्चित रूप से यह एक भूल थी। लापरवाही का नतीजा ये हुआ कि 5 अप्रैल को होने वाली 10वीं कक्षा की परीक्षा का पर्चा एक दिन पहले ही लीक हो गया। इस घटना ने न सिर्फ परीक्षा की गोपनीयता को भंग किया, बल्कि छात्रों और अभिभावकों में भी नाराजगी पैदा कर दी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एके सारस्वत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह, सहायक केंद्राध्यक्ष तुलसी राम यादव और ऑब्जर्वर नीतू साहू को हटा दिया। 10वीं के पर्चे को बदलने और परीक्षा की तारीख निरस्त करने के लिए राज्य ओपन स्कूल को पत्र भेजा गया है।” घटना ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...