29.1 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

गौरेला पेंड्रा मरवाही : आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर : कैम्पस इंटरव्यू 8 अप्रैल को…

HomeChhattisgarhगौरेला पेंड्रा मरवाही : आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा...

Date:

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 28 मार्च 2025 (Sc टीम)
विभिन्न ट्रेडों में आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर आया है। आयशर मोटर्स कंपनी द्वारा 510 विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) गौरेला के नवीन भवन में 8 अप्रैल मंगलवार को सुबह 9 बजे कैंपस इंटरव्यू रखा गया है। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि व्ही.ई. कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड, जिसे पूर्व में आयशर मोटर्स के नाम से जाना जाता है के द्वारा फिटर-100, मोटर मैकेनिक-100, मैकेनिक डीजल-100, टर्नर-100, मशीनिष्ट-100 एवं पेंटर के 10 पदों पर नियुक्ति हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा और साक्षात्कार के आधार पर उम्मदवारों का चयन किया जाएगा। चयन उपरांत एक वर्ष का अप्रेंटिस ट्रेनिंग रहेगा। कार्य के दौरान एक समय का भोजन उपयुक्त कटौती पर दिया जाएगा। इसके साथ ही शफ्टि शूज, ड्रेस एवं एक समय का नाश्ता मुफ्त रहेगा। इस संबंध में जानकारी के लिए मोबाईल नंबर +91-9753871180 पर संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related