33.1 C
Raipur
Sunday, May 10, 2026

गौरव द्विवेदी और मनिंदर कौर द्विवेदी को प्रोफार्मा पदोन्नति, बने अतिरिक्त मुख्य सचिव…

HomeChhattisgarhगौरव द्विवेदी और मनिंदर कौर द्विवेदी को प्रोफार्मा पदोन्नति, बने अतिरिक्त मुख्य...

Date:

रायपुर : 19 मार्च 2025 (भूषण )

छत्तीसगढ़ कैडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी गौरव द्विवेदी और उनकी पत्नी मनिंदर कौर द्विवेदी को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। इसके साथ ही दोनों अधिकारियों को प्रमुख सचिव से पदोन्नत कर अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आदेश जारी किया है।

गौरव द्विवेदी प्रसार भारती के सीईओ के रूप में कार्यरत हैं, जबकि मनिंदर कौर द्विवेदी केंद्रीय कृषि मंत्रालय के एक उपक्रम में प्रबंध निदेशक (MD) के पद पर कार्य कर रही हैं। केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए अधिकारियों को प्रोफार्मा पदोन्नति दी जाती है ताकि वे अपने गृह कैडर में वरिष्ठता बनाए रख सकें। वर्ष 2021 में भारत सरकार द्वारा 43 आईएएस अधिकारियों को एडिशनल सेक्रेटरी (अतिरिक्त सचिव) के लिए इम्पैनल किया गया था, जिसमें गौरव द्विवेदी और मनिंदर कौर द्विवेदी का नाम भी शामिल था।

छत्तीसगढ़ कैडर में 1995 बैच के केवल दो आईएएस अधिकारी थे, जिनमें ये दोनों शामिल हैं। उनकी प्रोफार्मा पदोन्नति से प्रशासनिक व्यवस्था में नई संरचना और वरिष्ठता स्तर में बदलाव देखने को मिलेगा।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परीक्षा खत्म होते ही 48 घंटे में हॉस्टल खाली करने का आदेश, छात्रों में बढ़ी चिंता…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु:• गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के वीर सावरकर...

सरकारी जमीन पर बने कमोदा रिसॉर्ट पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कार्रवाई टली…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ अंबिकापुर। शहर के चर्चित कमोदा रिसॉर्ट...

वीआईपी चौक के पास चलती सिटी बस में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी …

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु रायपुर के वीआईपी चौक के...