22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

लोरमी में नगर पालिका एवं जनपद पंचायत शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न…

HomeChhattisgarhलोरमी में नगर पालिका एवं जनपद पंचायत शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न...

Date:

लोरमी : 16 मार्च 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

लोरमी नगर पालिका एवं जनपद पंचायत के नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आज हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा जी एवं जनपद पंचायत सदस्यों ने शपथ लेकर अपने पद की जिम्मेदारियाँ संभाली।

समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ दीं और क्षेत्र के समग्र विकास में उनके सक्रिय योगदान की अपेक्षा व्यक्त की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार लोरमी के स्वर्णिम विकास के लिए संकल्पित है और आने वाले समय में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य किए जाएंगे।

समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने नई टीम को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related