सरगुजा में बोर्ड परीक्षा में हो रहा था सामूहिक नक़ल , डी.ई.ओ. ने मारा छापा |

HomeCHHATTISGARHसरगुजा में बोर्ड परीक्षा में हो रहा था सामूहिक नक़ल , डी.ई.ओ....

Date:

सरगुजा : 11 मार्च 2023 (जी.भूषण )

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10 वीं और 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है | परीक्षा के दौरान नक़ल रोकने जिला शिक्षा अधिकारी ने एक उड़नदस्ता टीम बनायी है | जो कि परीक्षा के अलावा परीक्षा कक्ष में अन्य व्यवस्थाओं पर नज़र रखने की दृष्टि से जिला शिक्षा अधिकारी खुद भी निकल रहें हैं | इसी क्रम में कल लूंड्रा विकासखंड के दौरे पर निकले थे, कल 10 वीं बोर्ड की गणित की परीक्षा चल रही थी | इसी दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने 6 स्कूलों का औचक निरिक्षण किया | DEO संजय गुहे जब लमगांव पहुंचे तो नज़ारा देख चौंक गए | जहाँ केन्द्राध्यक्ष की सहमती से सामूहिक नक़ल चल रहा था | DEO ने जब बच्चों की उत्तर पुस्तिकाएं जांच किये तो पाए की सभी को एक साथ सवालों के उत्तर लिखवाये जा रहे थे | तत्काल कार्यवाही में केंद्र अध्यक्ष सहित अन्य शिक्षकों पर कार्रवाही के निर्देश दिए हैं | इस शाला में कुल पंजीकृत बच्चे 70 थे ,जिनमे से सिर्फ 69 बच्चे ही परीक्षा में उपस्थित थे | जिनका भविष्य भी संकट में आ गया है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दूरस्थ गांवों तक पहुंचें बैंकिंग सेवाएं, किसानों को जल्द मिले केसीसी लोन…

रायपुर, छत्तीसगढ़। मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री...

रायपुर डेंटल कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति शपथ…

रायपुर, छत्तीसगढ़। शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में ‘नशा...