11 बाइक जप्त, 3 चोर गिरफ्तार, तारबाहर और ACCU बिलासपुर की कार्यवाही ।

HomeCHHATTISGARH11 बाइक जप्त, 3 चोर गिरफ्तार, तारबाहर और ACCU बिलासपुर की कार्यवाही...

Date:

बिलासपुर: 10 मार्च 2023 ( विनीत चौहान )

बाइक चोरी के घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्य किया जा रहा ।

आरोपीगण इतियल पीटर पिता पीटर मशीह उम्र 28 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर सिविल लाइन बिलासपुर, अनिल पांडे पिता स्वराज पांडे उम्र 30 वर्ष निवासी पारिजात कॉलोनी सिविल लाइन बिलासपुर, संगम मानिकपुरी पिता दुखीराम मानिकपुरी उम्र 20 वर्ष निवासी दैजा तखतपुर के द्वारा चोरी की बाइक को बहुत कम दाम में बिक्री करने के लिये ग्राहक की तलाश करने की सूचना पर ACCU और थाना तारबाहर इसत० क० – 02 / 2023 जिला- बिलासपुर की टीम द्वारा रेड किया गया । आरोपियों के पास से 4 पल्सर, 3 डीलक्स, 2 स्प्लेंडर, 1 एक्टिवा, 1 सीबीजी मोटर साइकल मिली, उक्त मोटर साइकल रखने के संबंध में आरोपियों को नोटिस दिया गया । तीनो आरोपियों ने कोई भी दस्तावेज नही होना लिखित में दिया, इन मोटरसाइकिल में CG 22, CG 11, CG10 RTO पासिंग हैं, उक्त मोटरसाइकिल की और जानकारी प्राप्त कर वास्तविक वाहन स्वामियों का पता किया जा रहा है। उपरोक्त बाइक को चोरी की संपत्ति होने की युक्तियुक्त संदेह पर आरोपियों के कब्जे से गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया और धारा सदर 41 (1-4) जाफौ/ 379 भादवि के अंतर्गत आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...