27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

सुकमा में ACB और EOW की टीम का छापा, DFO समेत कई ठिकानों पर कार्रवाई जारी…

HomeChhattisgarhसुकमा में ACB और EOW की टीम का छापा, DFO समेत ...

Date:

सुकमा : 09 मार्च 2025 (sc टीम)

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) और EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) की टीमों ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों को लेकर की गई है। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और संदिग्ध लेन-देन से जुड़ी जानकारियां सामने आई हैं।

सुकमा DFO (डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर) के कार्यालय और निवास पर जांच जारी हैं। कारोबारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई हैं। कोन्टा और छिंदगढ़ में कई जगहों पर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार दक्षिण बस्तर के अन्य जिलों में भी ACB और EOW की कार्रवाई की खबरें सामने आ रही हैं।

जानकारी  के मुताबिक छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक अकाउंट डिटेल्स और डिजिटल डेटा जब्त किया गया है। इसके अलावा कई संदिग्ध लेन-देन की जानकारी भी अधिकारियों के हाथ लगी है। ACB और EOW की टीमें अब इन दस्तावेजों की जांच कर रही हैं और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...