28.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

PAK Vs IND Champions Trophy 2025 : भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज… चैंपियंस ट्रॉफी में किसका पलड़ा भारी ?

HomeSportsPAK Vs IND Champions Trophy 2025 : भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज…...

Date:

PAK Vs IND Champions Trophy 2025 :  आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के चौथे मुकाबले में चिरप्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीमें शनिवार, 23 फरवरी को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए में शामिल दोनों टीमों के लिए यह दूसरा मुकाबला है। पाकिस्तान को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर अपने अभियान की सफल शुरुआत की थी। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे, जबकि पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिजवान के हाथों में होगी।

वनडे क्रिकेट में अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 135 मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 57 और पाकिस्तान ने 73 मैच जीते हैं, जबकि 5 मैच बेनतीजा रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें 5 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें भारत ने 2 और पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं।

मैच का समय और स्थान

तारीख: शनिवार, 23 फरवरी 2025
समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से (टॉस दोपहर 2:00 बजे)
स्थान: दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related