29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

Crime: आधार नए नाम से बनाकर कई महिलाओं संग लिव इन में रहा और फिर किया एक मर्डर…

HomeMadhya PradeshCrime: आधार नए नाम से बनाकर कई महिलाओं संग लिव इन में...

Date:

भोपाल: 20 फरवरी 2025 (एम पी डेस्क)

भोपाल के छोला मंदिर थाना इलाके में ऑटो ड्राइवर संदीप प्रजापति का अपहरण कर उसकी हत्या करने के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। वारदात के बाद फरार चल रहे अपराधी अवकेश उर्फ विकास जायसवाल को पुलिस ने कर्नाटक से तीन दिन तक पीछा करते हुए अंतत: हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में पता चला कि मूलत: कोरबा का रहने वाला विकास फरारी काटने इंदौर पहुंचा था। इंदौर में किसी अवकेश की आईडी का इस्तेमाल कर वह खुद अवकेश बन गया था। इसी नाम से उसने इंदौर में आधार कार्ड बनवाया। फिर उस आधार कार्ड से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर वह ट्रक ड्राइवर बन गया।

इंदौर में एक अपराध करने के बाद उसने कई राज्यों में पांच-छह महिलाओं के साथ लिव इन में भी रहा। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे 12 दिन के रिमांड पर लिया है।अपहरण और हत्या के मामले में साक्ष्य जुटाने के दौरान पता चला कि वारदात को अवकेश ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। उसके बाद इस मामले में बेगूसराय बिहार निवासी 19 वर्षीय उत्कर्ष को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया था।

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...