23.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

देवेंद्र फडणवीस संग पदयात्रा में शामिल नहीं हुए एकनाथ शिंदे और अजित पवार…

HomeNationalMAHARASHTRAदेवेंद्र फडणवीस संग पदयात्रा में शामिल नहीं हुए एकनाथ शिंदे और अजित...

Date:

पुणे/महाराष्ट्र: 20 फरवरी 2025 (MHडेस्क )

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों के बीच सबकुछ ठीक न होने की लगातार खबरें सामने आ रही हैं। एक के बाद एक ऐसी घटनाएं भी हो रही हैं जो महायुति सरकार में दरारें दिखा रही हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पदयात्रा से जुड़ा है। पुणे में शिवाजी जयंती के अवसर पर देवेंद्र फडणवीस ने एक रैली निकाली, इसमें दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार नजर नहीं आए। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से शिवाजी की जयंती पर राज्य भर में पदयात्रा का आयोजन किया था। मुख्य समारोह पुणे में आयोजित किया गया था जिसमें 20,000 से अधिक युवाओं ने ‘जय शिवाजी, जय भारत’ के नारों के बीच सीओईपी से फर्ग्यूसन कॉलेज मैदान तक आयोजित पदयात्रा में भाग लिया था।

एकनाथ शिंदे केवल शिवनेरी किले में शिवाजी की जयंती समारोह में शामिल हुए और वापस मुंबई लौट आए। पदयात्रा में दोनों उपमुख्यमंत्रियों की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर स्थानीय एनसीपी नेता ने कहा कि उन्हें अजित पवार के न शामिल होने का कारण नहीं पता है। उन्होंने कहा, ‘स्थानीय एनसीपी को पदयात्रा कार्यक्रम के बारे में सूचित नहीं किया गया था, जो एक सरकारी समारोह था। हम स्थानीय स्तर पर जश्न मनाने में व्यस्त थे।’

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुंबई में 2.81 करोड़ की चरस जब्त: एंटी-नारकोटिक्स सेल का बड़ा ऑपरेशन, चार गिरफ्तार…

मुम्बई/महाराष्ट्र/भारत हाइलाइट्स: वर्ली यूनिट की बड़ी कार्रवाई, 2.818 किलोग्राम चरस...

देवेन्द्र फडनवीस का बयान: इतिहास, औरंगजेब और शिवाजी पर विधानसभा में तीखी बहस…

महाराष्ट्र / भारत हाइलाइट्स 70 वर्षों की इतिहास शिक्षा पर...