32.1 C
Raipur
Tuesday, March 24, 2026

धोखाधड़ी कर अपने नाम किया करोड़ों का शेयर…

HomeChhattisgarhधोखाधड़ी कर अपने नाम किया करोड़ों का शेयर...

Date:

दुर्ग/भिलाई: 17 फरवरी 2025 (सिटी डेस्क )

दुर्ग पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर 2.75 करोड़ रुपए के शेयर अपने नाम पर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। धोखाधड़ी के इस मामले में आरोपी पिछले 5 साल से फरार था। सुपेला पुलिस ने उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया है। भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि, 8 जून 2020 को प्रणय कुमार गांगुली निलासी नेहरू नगर ने सुपेला थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी बिमल कुमार शाह ने फर्जी दस्तावेज के माध्यम से कुल 70 लाख रुपए के शेयर अपने नाम पर किए। उन शेयर की वर्तमान कीमत 2 करोड़ 75 लाख रुपए है। उसकी खरीदी करना बताकर आरटीए के पास आरओसी के माध्यम से दस्तावेज पेश किया।

सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि, सुपेला पुलिस आरोपी बिमल कुमार शाह को पकड़ने के लिए 3 बार जा चुकी है। हर बार वो मौका देखकर भाग जाता था। कुछ दिन पहले पुलिस को उसका लोकेशन राजस्थान के जयपुर में मिला। इसके बाद थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, उनि मनीष बाजपेयी, प्र.आर. मोहित तिवारी और आरक्षक गौरव पाण्डेय की टीम वहां गई और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर भिलाई लाया गया।

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related