बर्ड फ्लू की दस्तक से हड़कंप! चिकन-मटन की सभी दुकानें सील, प्रशासन अलर्ट पर…

HomeMadhya Pradeshबर्ड फ्लू की दस्तक से हड़कंप! चिकन-मटन की सभी दुकानें सील, प्रशासन...

Date:

छिंदवाडा /मध्यप्रदेश : 12 फरवरी 2025 (म.प.डेस्क )

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में दो चिकन शॉप पर बिल्लियों के सैंपल H5N1 पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया | तीन बिल्लियों की मौत के बाद प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग ने मटन मार्केट की दुकानें सील कर दीं और चिकन सेंटर को बंद करा दिया |

बता दें कि सैंपल जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद कलेक्टर ने एक किलोमीटर के इलाके को संक्रमित क्षेत्र घोषित कर दिया | जांच के लिए अधिकारी पीपीई किट पहनकर पहुंचे और अगले आदेश तक सभी चिकन सेंटर बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं | प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं ताकि बर्ड फ्लू के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके |

दरअसल छिंदवाड़ा में तीन बिल्लियों की मौत के बाद हड़कंप मच गया | पशु चिकित्सा विभाग ने जब जांच की तो मटन की दुकान पर पहुंचकर सैंपल लिए और जब सैंपल भोपाल भेजे गए तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई | जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और चिकन मार्केट को बंद करा दिया | प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मटन मार्केट को सील कर दिया और चिकन मार्केट की सभी दुकानों को तत्काल बंद करा दिया |

इस मामले में जांच के बाद कलेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि छिंदवाड़ा में कुछ सैंपल लिए गए थे, जिसमें तीन बिल्लियां पॉजिटिव पाई गई हैं | इसके साथ ही दो चिकन सेंटरों में भी सैंपल लिए गए थे, जो पॉजिटिव पाए गए हैं | इसे ध्यान में रखते हुए 1 किलोमीटर के क्षेत्र को संक्रमित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है और सभी चिकन सेंटर अगले आदेश तक बंद रहेंगे |

देखते रहिये ,www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दतिया उपचुनाव जीत के बाद जीतू पटवारी का BJP पर हमला, प्रशासन पर भी लगाए गंभीर आरोप…

दतिया, मध्य प्रदेश दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत...

किसानों को बड़ी राहत: अब 60% मूंग MSP पर खरीदेगी सरकार, ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित…

MADHYA PRADESH भोपाल, मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों...