31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

छत्‍तीसगढ़ निकाय चुनाव में वोटिंग करने में महिलाएं फिर आगे…

HomeChhattisgarhछत्‍तीसगढ़ निकाय चुनाव में वोटिंग करने में महिलाएं फिर आगे...

Date:

रायपुर : 12 फरवरी 2025 (सिटी डेस्क )

छत्‍तीसगढ़ राज्‍य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि नगरीय निकाय चुनाव में 64.06% पुरुष, 67.08% महिला और 9.99% अन्‍य लोगों ने मतदान किया है | रायपुर, बिलासपुर सहित कुछ अन्‍य स्‍थानों पर हल्‍की झड़प और मारपीट की खबरें हैं | हालांकि नगरीय निकाय चुनाव में मतदान शांतिपूर्ण रहा |

छत्‍तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में राज्‍य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 64.06% पुरुष, 67.08% महिला और 9.99% अन्‍य लोगों ने मतदान किया है | यहां 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका के अलावा 114 नगर पंचायत में वोटिंग हुई | अब 15 फरवरी को काउंटिंग होगी| जानकारी के अनुसार धमतरी में वोटिंग के दौरान पोलिंग बूथ में हार्ट अटैक से एक मतदाता की मौत हो गई | शेष वोटिंग शांतिपूर्ण रही | अब मतदान दल वापस लौट रहे हैं और स्‍ट्रॉग रूम में ईवीएम जमा हो रही हैं |

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों में वोटिंग हुई |. बिलासपुर में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान वार्ड क्रमांक 32 के वोटिंग सेंटर पर कुछ लोगों ने बवाल और मारपीट की | बिलासपुर और रायगढ़ में अचानक भीड़ होने से कहीं-कहीं झड़प और मारपीट की खबरें हैं |

देखते रहिये , www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related