Home CHHATTISGARH निधन समाचार श्रीमती निर्मला रामटेके का निधन, आज दोपहर 3 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा…

श्रीमती निर्मला रामटेके का निधन, आज दोपहर 3 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा…

देवेन्द्र नगर स्थित निज निवास से मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी अंतिम यात्रा, परिवार और शुभचिंतकों में शोक |

रायपुर। श्रीमती निर्मला रामटेके का आज सुबह 5 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक व्याप्त है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 3 बजे उनके निज निवास डी-110, सेक्टर-1, देवेन्द्र नगर, रायपुर से निकाली जाएगी। अंतिम यात्रा देवेन्द्र नगर स्थित मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों ने स्वजन, मित्रों और शुभचिंतकों से अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।

श्रीमती निर्मला रामटेके के परिवार में उनके पति आर.जे. रामटेके, पुत्र राजेश रामटेके और हरीश रामटेके, बहुएं जया रामटेके और सविता रामटेके, बेटी किरण गजभिये तथा दामाद संजय गजभिये शामिल हैं। उनके नाती-पोतों में यश गजभिये, निपुण रामटेके, ऋत्विक रामटेके, आयुषी रामटेके और परी रामटेके हैं। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here