25.1 C
Raipur
Saturday, May 9, 2026

महाकुंभ 31वां दिन; माघी पूर्णिमा पर संगम समेत सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी…

HomeUttarpradeshमहाकुंभ 31वां दिन; माघी पूर्णिमा पर संगम समेत सभी गंगा घाटों पर...

Date:

प्रयागराज : 12 फरवरी 2025 (उ.प.डेस्क )

माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व पर त्रिवेणी संगम और अन्य घाटों पर भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ स्नान करने के लिए जुट रही है | सुबह 5 बजे तक कुल 48 लाख 83 हजार से अधिक स्नानार्थियों ने आस्था की डुबकी लगा ली है | महाकुंभ के दौरान भी स्नान करने वालों की कुल संख्या 46 करोड़ 25 लाख से अधिक हो चुकी है | वहीं सीएम योगी सुबह 4 बजे से ही स्नान की निगरानी कर रहे हैं |

महाकुंभ में माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व को देखते हुए प्रशासन ने विशेष यातायात योजना बनाई है | 11 फरवरी की सुबह 4 बजे से ही संपूर्ण मेला क्षेत्र को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है | मेला क्षेत्र में केवल वही वाहन जा पाएंगे, जो आवश्यक और आकस्मिक सेवाओं से संबंधित हैं | सारे तरह के व्हीकल पास भी निरस्त किए गए हैं | पूरे मेला क्षेत्र को 13 फरवरी तक नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है | इस पर सख्ती से अमल का निर्देश दिया गया है | साथ ही 52 नए अफसर महाकुंभ नगर भेजे गए हैं | प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सहयोग दें |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा: क्या ‘कैश कांड’ की गुत्थी सुलझेगी या रहस्य और गहराएगा?

प्रयागराज /स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क हाइलाइट बॉक्स: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज...

कानपुर में पेट्रोल टैंकर से रिसाव के बाद मची लूट, बाल्टियों में भरकर ले गए लोग…

कानपूर / उत्तरप्रदेश हाइलाइट बॉक्स:• गुजैनी एलिवेटेड पुल पर...