32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट चौंकाने वाली: पत्रकार मुकेश चंद्राकर की बेरहमी से हत्या की गई…

HomeChhattisgarhपोस्टमॉर्टम रिपोर्ट चौंकाने वाली: पत्रकार मुकेश चंद्राकर की बेरहमी से हत्या की...

Date:

बीजापुर: 06 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिल दहला देने वाली है। उनके शरीर का कोई हिस्सा ऐसा नहीं बचा जहां आरोपियों ने उन्हें चोट न पहुंचाई हो।

ठेकेदार के करोड़ों के घोटाले ने पत्रकार की जान ले ली। बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिल दहला देने वाली है। उनके शरीर का कोई हिस्सा ऐसा नहीं बचा जहां आरोपियों ने उन्हें चोट न पहुंचाई हो। रिपोर्ट में उनका लिवर 4 टुकड़ों में मिला। 5 पसलियां टूटी मिलीं, सिर पर 15 फ्रैक्चर, दिल फटा हुआ और गर्दन टूटी हुई थी।

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने भी मीडिया को बताया है कि उन्होंने अपने करियर में किसी शव को इतनी बुरी हालत में नहीं देखा है। पत्रकार मुकेश को मारने के लिए आरोपियों ने पहले उन पर पीछे से वार किया और जब वह गिर गए तो उन पर लगातार वार किए, जिससे पल भर में उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम डॉ. राजेंद्र रॉय और दो अन्य डॉक्टरों ने किया।

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में सरकार ने एसआईटी का गठन भी कर दिया है। आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। फोरेंसिक टीम वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। एसआईटी टीम जांच के बाद सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी। फिर चालान पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सरकार कोर्ट से स्पीड ट्रायल की मांग करेगी।

लोगों की जुबान पर एक ही वाक्य आ रहा है कि किसी दुश्मन को ऐसी मौत न मिले, और पत्रकार मुकेश के दोषी हत्यारों को फांसी की सजा मिले।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...