29.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

रात में सो रही बच्ची को सांप ने काटा,मेडिकल काॅलेज में हुई मौत, जुलाई से अब तक सांप काटने के 6 मामले…

HomeChhattisgarhरात में सो रही बच्ची को सांप ने काटा,मेडिकल काॅलेज में हुई...

Date:

रायगढ़ : 13 अक्टूबर 2024 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ मेडिकल काॅलेज में सांप काटने के बाद ईलाज के लिए एक बच्ची को लाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जूट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बंदोरा की रहने वाली नंदनी कुमारी सामले 10 साल शनिवार की रात को अपने परिजनों के साथ जमीन पर सोई थी। तभी सुबह करीब 4 बजे बांए हाथ के उंगली में एक सांप ने काट लिया।

इससे उसे अहसास होने पर वह जाग गई और अपने परिजनों को बतायी। तब उन्होंने देखा कि सांप वहीं है। ऐसे में परिजनों ने सांप को एक लकड़ी के टोकनी से ढंक दिया और नंदनी को ईलाज के लिए मालखरौदा के अस्पताल ले गए। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाॅक्टरों ने उसे रायगढ़ मेडिकल काॅलेज रिफर कर दिया। परिजन तत्काल उसे रायगढ़ लाए। मेडिकल काॅलेज अस्पताल में प्रारंभिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद उसके शव का पंचनामा, पोस्टमार्टम कर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

चार माह में भीतर सांप काटाने से 6 की मौत रायगढ़ जिला की बात करे तो 04 माह के भीतर सर्पदंश से अब तक 6 लोगों की मौत का मामला सामने आ चुका है। इसमें सर्पदंश से मरने वालों में चार रायगढ़ जिले के रहने वाले हैं, तो दो अन्य जिले के हैं, जो ईलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल काॅलेज आए थे।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...