31.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

सेना के जवान की हत्या की ली जिम्मेदारी ,अग्निवीर भर्ती के विरोध में की हत्या |

HomeChhattisgarhसेना के जवान की हत्या की ली जिम्मेदारी ,अग्निवीर भर्ती के विरोध...

Date:

भानुप्रतापपुर : 01 मार्च 2023 (मनीष साहू )

कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने सोमवार को नक्सलियों द्वारा सेना के जवान की हत्या पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि नक्सलियों की इस हरकत ने साबित कर दिया है कि नक्सलियों और आतंकवादियों में कोई फर्क नहीं है। यह मानवाधिकार की बात करते हैं, स्वयं को लोगों का हितैषी बताते हैं, लेकिन ऐसी हरकत ने इनकी कायरता को उजागर किया है |

उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने दो दिन पहले सेना के जवान मोतीलाल आंचला की घात लगाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। सेना के जवान मोतीलाल आंचला असम में पदस्थ थे। ड्यूटी से छुट्टी लेकर अपनी गर्भवती पत्नी और परिवार को देखने आए हुए थे और रविवार को ही वापस लौटने वाले थे। मगर इससे पहले ही नक्सलियों ने गोली मारकर उनकी हत्या दिया। बस्तर में नक्सलियों द्वारा पहली बार किसी सेना के जवान पर इस तरह का हमला किया गया है, जबकि सेना का नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई से कोई सीधा वास्ता नहीं है। यही वजह है कि इस घटना के बाद से जबरदस्त नाराजगी है। शहीद जवान मोतीलाल ने बीते साल अप्रैल माह में प्रेम विवाह किया था और जल्द ही पिता बनने वाले थे |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...