29.7 C
Raipur
Thursday, April 2, 2026

योजनाओं के बदले नाम,राजीव गांधी की जगह जुड़ा अब पं. दीनदयाल उपाध्याय का नाम…

HomeChhattisgarhयोजनाओं के बदले नाम,राजीव गांधी की जगह जुड़ा अब पं. दीनदयाल उपाध्याय...

Date:

रायपुर : 02अक्टूबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ सरकार ने पूर्ववर्ती भूपेश सरकार की दो और योजनाओं के नाम बदल दिए हैं। दोनों ही योजनाएं नगरीय प्रशासन विभाग से जुड़ी हुई हैं। राजीव गांधी स्वावलंबन योजना का नाम अब पं. दीनदयाल स्वावलंबन योजना और राजीव गांधी आजीविका केंद्र योजना का नाम पं. दीनदयाल आजीविका केंद्र कर दिया गया है। गौरतलब है कि 2018 में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद लगभग आधा दर्जन योजनाओं के नाम बदले गए थे। भाजपा की सरकार आने के बाद से अब तक सात योजनाओं के नाम बदले जा चुके हैं।

योजनाओं के नाम बदलने पर सियासत

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सरकार के पास काम करने के लिए कुछ नहीं है। यह काम को छोड़कर बस नाम बदलने का काम कर रही है। यह नेम चेंजर सरकार है। वहीं, सीएम साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने पलटवार में 2019 का पत्र पोस्ट करते हुए​ लिखा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी के दिन भूपेश सरकार ने उनकी नाम वाली योजनाओं का नाम बदलकर उसे कथित गांधी परिवार के नाम पर रख दिया था। ऐसा करना अनुचित था न भूपेश बघेल जी?

इन योजनाओं के नाम में किया गया बदलाव

  • राजीव गांधी स्वावलंबन योजना का नाम पं. दीनदयाल उपाध्याय।।
  • राजीव गांधी आजीविका केंद्र योजना का नाम पं. दीनदयाल उपाध्याय।
  • दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन योजना का नाम डॉ. बीआर अम्बेडकर।
  • इंदिरा प्रियदर्शिनी एलईडी पथ प्रकाश योजना का नाम दीनदयाल उपाध्याय।
  • इंदिरा प्रियदर्शिनी शुद्ध पेयजल योजना का नाम पं दीनदयाल उपाध्याय।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बेलतरा और बिल्हा में विकास की रफ्तार तेज, 10 करोड़ से शहर संवारने की तैयारी; 123 करोड़ से गांवों को सिंचाई का सहारा…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: बिलासपुर नगर निगम के अंतर्गत बेलतरा विधानसभा क्षेत्र...

झीरम घाटी हत्याकांड पर फिर गरमाई सियासत, रमन–भूपेश आमने-सामने…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की चर्चाओं के...