31.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

ट्रक की टक्कर से पति को चोट,पत्नी का टूटा पैर,दुर्ग में पेड़ को तोड़ते हुए घुसा ट्रक, ब्रेक फेल होने से हादसा…

HomeChhattisgarhट्रक की टक्कर से पति को चोट,पत्नी का टूटा पैर,दुर्ग में पेड़...

Date:

दुर्ग : 28 सितम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

दुर्ग जिले में जेके लक्ष्मी सीमेंट फैक्ट्री जा रहे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। ट्रक चालक ने पहले तो बाइक सवार दंपति को चपेट में ले लिया। इसके बाद पेड़ को तोड़ते हुए सड़क किनारे घुस गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला के नंदिनी थाना क्षेत्र का है।

नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर 3.15 बजे की है। कंदई निवासी योगेश कुर्रे (34) अपनी पत्नी दौवना बाई कुर्रे (26) को बाइक पर बैठाकर जा रहा था। इस दौरान ब्रेक फेल होने से ट्रक चालक अपना संतुलन खो बैठा। बाइक सवार को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी।

टक्कर से पत्नी का पैर टूट गया

बताया जा रहा है कि हादसे में दोनों सड़क से दूर जा गिए। इसमें पति और पत्नी का गंभीर चोटें आई। पत्नी का पैर टूट गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 112 को फोन किया। पुलिस की गाड़ी आई और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

पेड़ को तोड़ते हुए खेत में जा घुसा ट्रक

टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि ट्रक काफी तेज रफ्तार में था। इससे ड्राइवर ने उसे खेत की तरफ मोड़ दिया। इससे ट्रक एक बड़े पेड़ से टकराते हुए खेत में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी की पड़ा सा पेड़ टूट कर ट्रक पर जा गिरा।

2 दिन पहले ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत

आपको बता दें कि बीती देर रात अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर पाटन मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक सीजी04 एमटी 4049 ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे उसके पीछे आ रही बाइक सीजी04पीके2758 सवार तीन लोग ट्रक के पिछले हिस्से में जा टकराए।

इससे बाइक चला रहे सकरा निवासी राजकुमार बंजारे की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पीछे बैठे गोविंदा डहरिया और सूरज बघेल उर्फ ​​चुकी बघेल को गंभीर चोटें आई हैं। इनका रायपुर में इलाज चल रहा है।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...