रायपुर में 3 नाबालिग ने चुराई 6 बाइक,पुलिस को CCTV फुटेज से मिला चोरों का सुराग;बेचने से पहले पुलिस ने धर दबोचा…

HomeCHHATTISGARHरायपुर में 3 नाबालिग ने चुराई 6 बाइक,पुलिस को CCTV फुटेज से...

Date:

रायपुर : 28 सितम्बर 2024(स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

रायपुर में 3 नाबालिगों ने 6 बाइक चोरी की है। बाइक चोरी करते आरोपियों का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसके आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद आरोपियों के घर पहुंची। मामले में पुलिस ने चोरी की 6 बाइक बरामद की है।

टाटीबंध निवासी मुकेश कुमार सिंह ने 27 अगस्त को आमानाका में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया कि उसके घर के बाहर खड़ी बाइक को कोई चोर चुरा ले गया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो चोरों की पहचान मिली।

चोरों से 6 बाइक बरामद

पुलिस ने नाबालिगों से करीब 6 वाहन जब्त किए हैं। इनमें से 2 वाहन आरोपियों ने जामुल दुर्ग से चुराए थे। इनमें से दो एक्टिवा वाहन हैं, जबकि एक स्पोर्ट्स बाइक है। पुलिस ने चोरी के मामले में तीनों नाबालिगों को सुधार केंद्र भेज दिया है।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोलबाजार में बच्ची के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन पार, CCTV में कैद हुई महिला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु रायपुर के गोलबाजार में चेन...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव दौरे पर, प्रगतिशील किसान सम्मेलन में करेंगे शिरकत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव...