रायपुर में गांजे की सौदेबाजी में 4 गिरफ्तार,ओडिशा के 2 युवकों से महिला खरीद रही थी गांजा, पुलिस ने छापा मार पकड़ा…

HomeCHHATTISGARHरायपुर में गांजे की सौदेबाजी में 4 गिरफ्तार,ओडिशा के 2 युवकों से...

Date:

रायपुर : 28 सितम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

रायपुर में गांजा के सौदेबाजी करते 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं। वहीं गांजा खरीद रही एक महिला और व्यक्ति रायपुर के निवासी है। पुलिस ने इन आरोपियों को सूचना मिलने पर रेड मारकर पकड़ा है। यह पूरा मामला गंज थाने इलाके का है।

पुलिस के मुताबिक,शुक्रवार को पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक्सप्रेस वे के नीचे चुना भट्टी के पास उड़ीसा के दो व्यक्ति बैग में गांजा रखे हुए है। वे वहां पर एक महिला और पुरुष से गंजा खरीदने के लिए सौदेबाजी कर रहे थे। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम को मौके में पहुंची।

नारकोटिक्स एक्ट पर एक्शन

पूछताछ में 2 आरोपियों ने बताया कि, वह ओडिशा के देवराज नाईक और राजेश नाईक है। वे मूल रूप से कालाहांडी जिले के रहने वाले हैं। इस मामले में पुलिस ने गांजा खरीदने उमा वर्मा को गिरफ्तार किया है, वही एक अन्य व्यक्ति नानू टांडी भी गिरफ्तार हुआ है।

यह दोनों महिला पुरुष रायपुर के ही रहने वाले हैं और गांजा खरीदने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब डेढ़ लाख रुपए का गांजा बरामद कर लिया है।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोलबाजार में बच्ची के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन पार, CCTV में कैद हुई महिला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु रायपुर के गोलबाजार में चेन...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव दौरे पर, प्रगतिशील किसान सम्मेलन में करेंगे शिरकत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव...