HomeCHHATTISGARHमुस्लिम IRS अफसर जबरन घुसी जगन्नाथ पुरी मंदिर में, जिस अफसर ने...

Date:

मुस्लिम IRS अफसर जबरन घुसी जगन्नाथ पुरी मंदिर में, जिस अफसर ने रोका उसे पटनायक सरकार ने किया तत्काल ट्रान्सफर |

हिंदुओं के पवित्र चारधाम में से एक जगन्नाथ मंदिर , गोबर्धन पीठ, पुरी (ओडिशा) में वी.आई.पी. विजिट के दौरान मुस्लिम अफसर मंदिर में घुस गई। इसके बाद से यहां हंगामा खड़ा हो गया। बताया जाता है कि मुस्लिम अफसर को उनके मातहत ने आगाह किया था। अफसर इससे नाराज हो गई और मुख्यमंत्री पटनायक से शिकायत कर दी। इसके बाद रोकने वाले अफसर को नवीन पटनायक सरकार ने 400 किलोमीटर दूर ट्रांसफर कर दिया।

गौरतलब है की जगन्नाथ पुरी में गैर हिंदू समुदाय के लोगों का प्रवेश वर्जित है। यहां पर कोरोना के बाद से आधारकार्ड से एंट्री होती है। लेकिन बीते दिनों अपने वरिष्ठ अफसरों की विजिट के लिए महिला मुस्लिम अफसर रेशमा लखानी मौके पर तैनात थी। उन्होंने यहां के अधीक्षक रोशन यादव से कहा मैं भी मंदिर जाऊंगी। यादव ने बताया मैडम यहां गैर हिंदू अंदर नहीं जा सकते। अंदर पंडा, पुजारी बखेड़ा खड़ा कर देंगे। अफसर इस बात से गुस्सा हो गई। तब रोशन यादव ने कहा तो आप अपना आईकार्ड चेक करवा लीजिए। इस बात को सुनकर मुस्लिम अफसर रेशमा का गु्स्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। मामला तैनाती के दौरान शांत करवा दिया गया। मंदिर परिसर से जुड़े लोगों ने आरोप लगाया है कि महिला मुस्लिम अफसर चेतावनियों के बाद भी मंदिर परिसर में घुस गई थी। यह हिंदू मान्यता और बनाए गए नियम के विरुद्ध है। अब इस पर आगे राजनीति नया रूप ले रही है। भाजपा के प्रवक्ता और गोवा में सुप्रीम कोर्ट की स्टैंडिंग काउंसिलिंग के सदस्य प्रशांत उमराव ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को टैग करके अफसर की शिकायत की है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related