25.6 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

कल से 57 घंटे के लिए बंद रहेगा सिरसा-गेट अंडरब्रिज…

HomeChhattisgarhकल से 57 घंटे के लिए बंद रहेगा सिरसा-गेट अंडरब्रिज...

Date:

भिलाई-19 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

सिरसा-गेट रेलवे अंडर ब्रिज काफी खराब हो गया है। वाहनों के गुजरने से भीतर धुल उड़ती है। साथ ही बारिश का गंदा पानी हमेशा बहते रहता है। इसके मेंटेनेंस के लिए 20 जुलाई को सुबह 9 बजे से इसे बंद किया जा रहा है। इसमें 22 जुलाई की शाम 6 बजे तक काम किया जाएगा। इस दौरान इसे पूरी तरह बंद रखा जाएगा।

किसी भी तरह के वाहनों को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए इस अंडरब्रिज का मेंटेनेंस अति आवश्यक है। इसकी वजह से अस्थायी रूप से बंद कर काम किया जाएगा। इसी अंडरब्रिज से एनएसपीसीएल के वाहन आते जाते हैं। इसी से सिरसा कला, पुरैना, सोमनी, गनियारी, जी-केबिन, उरला, देवबलौदा आदि स्थानों से ग्रामीणों का आना जाना होता है। इसके अलावा भिलाई स्टील प्लांट के हजारों नियमित और ठेका श्रमिक यहीं से बीएसपी आते जाते हैं। मेंटनेंस काम से उन्हें परेशानी हो सकती है। वह चाहें तो चरोदा में रेल नगर और रेलवे इंस्टीट्यूट होते हुए जी-केबिन से वाले मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related