छत्तीसगढ़ के दो जिलों में हैवी रेन का रेड अलर्ट:दो दिन भारी बारिश के आसार…

HomeCHHATTISGARHRAIPURछत्तीसगढ़ के दो जिलों में हैवी रेन का रेड अलर्ट:दो दिन भारी...

Date:

रायपुर : 19 जुलाई 2024

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज सुकमा और बीजापुर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ जगहों पर अगले 24 घंटे के दौरान 204 मिमी तक बारिश हो सकती है। वहीं, आज और 20 जुलाई को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही गरियाबंद, धमतरी, बालोद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, और बीजापुर में ऑरेंज अलर्ट है। रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, राजनांदगांव और मोहला मानपुर में हैवी रेन फॉल का यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए सिस्टम से मानसून द्रोणिका एक बार फिर से सक्रिय होने के आसार हैं। इसके कारण शुक्रवार को सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में बारिश होगी।

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी वर्षा हुई है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के औंधी में 110 मिमी बारिश हुई। लाल बहादुर नगर में 90, पखांजूर, नया बाराद्वार में 70, छुरा में 60, भैरमगढ़, बलौदा बाजार में 50, राजनांदगांव, जांजगीर, पलारी, अकलतरा में 40, छुरिया, सारागांव, जैजैपुर, रायपुर सहित कई जगहों पर 30 मिमी बारिश हुई।

गुरुवार को दिन में जगदलपुर में करीब 18 मिमी बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले दो दिनों में यह मजबूत होगा और उत्तर-पश्चिम ओडिशा तट की ओर बढ़ेगा। इसके असर से प्रदेश में अगले दो दिन भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

31 अगस्त को आएगा झीरम घाटी हमले का फैसला, तीन दिन चली अंतिम बहस के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा निर्णय…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले...

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की पुण्यतिथि पर किया नमन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की...

IGKV में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया, अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइंस: आईजीकेवी में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2026...