31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

शहीद STF जवान भरत लाल साहू को दी गई श्रद्धांजलि…

HomeChhattisgarhशहीद STF जवान भरत लाल साहू को दी गई श्रद्धांजलि...

Date:

रायपुर : 19 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

शहीद STF जवान भरत लाल साहू को रायपुर में श्रद्धांजलि दी गई। चौथी बटालियन माना में शहीद जवान भरत लाल साहू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। सीएम साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि बीजापुर में जहां पर नक्सलियों ने आईईडी बम रखा था। इसकी की चपेट में आने से 2 जवान 17 जुलाई की रात शहीद हो गए। शहीद भरत लाल साहू राजधानी रायपुर के मोवा इलाके में रहने वाले हैं।

जानकारी अनुसार भरत का 2 साल का बेटा है ओर दो बेटियां भी हैं। एक पांचवी में पढ़ती है और दूसरी तीसरी में पढ़ती है। कल मीडिया से बातचीत में परिवार वालों ने कहा कि, शहीद भारत साहू से उनकी बात 2 दिन पहले ही हुई थी। लेकिन तब किसी को यह नहीं पता था कि, वो इस तरह सभी को छोड़कर चला जाएगा। साथ ही कहा कि, 1 जुलाई को ही छुट्टी खत्म हुई थी। इसके बाद वो घर से ड्यूटी के लिए गया हुआ था। लेकिन वापस लौटकर नहीं आया।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related