18 जून से खुलेंगे स्कूल,छात्रों को मिलेगी वेलकम पार्टी, मुफ्त किताबें, ड्रेस और पात्र स्टूडेंट्स को मिलेंगी साइकिल…

HomeCHHATTISGARHRAIPUR18 जून से खुलेंगे स्कूल,छात्रों को मिलेगी वेलकम पार्टी, मुफ्त किताबें, ड्रेस...

Date:

रायपुर :

छत्तीसगढ़ में इस बार 16 जून से नहीं 18 जून से स्कूल खुलेंगे। बच्चों को शाला प्रवेश उत्सव के दिन वेलकम पार्टी भी दी जाएगी। स्कूल खुलने में अब केवल दो दिन ही बचे हैं। ऐसे में स्कूलों ने अपनी अंतिम तैयारियां तेज कर दी है। शिक्षा विभाग की ओर से शाला प्रवेश उत्सव की शुरुआती तैयारी के साथ-साथ पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया जाएगा। प्रवेश उत्सव के दिन बोर्ड परीक्षा/ स्थानीय परीक्षा में मेधावी अंक पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। शाला परिवार की ओर से उत्कृष्ट पालकों का भी सम्मान किया जाएगा।

विभाग के दिए तैयारियां पूरी करने के निर्देश

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से लगातार स्कूलों की मरम्मत और छात्रों के लिए जरुरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गये हैं। स्कूल परिसर और भवन को आकर्षक बनाने, साफ-सफाई, पेंटिंग और मरम्मत जैसे काम 10 जून तक निपटा लेने के निर्देश दिए गए थे।

प्रवेशोत्सव में पेरेंट्स को भी बुला सकेंगे

शाला प्रवेश उत्सव को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी स्कूलों को निर्देशित किया है कि स्कूल खुलने के पहले ही भवनों में साफ-सफाई और मरम्मत करवाए जाए। इसके साथ ही शाला प्रवेश उत्सव का जोर-शोर से व्यापक प्रसार-प्रसार करें, बैनर-पोस्टर लगाए जाए, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में मुनादी करवाएं। प्रवेश उत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पालकों को भी बुलाया जाए।

इसलिए दो दिन देरी से खुल रहे स्कूल

सरकारी स्कूलों में भीषण गर्मी के कारण ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 अप्रैल के स्थान पर 10 दिन पहले 20 अप्रैल से चल रहा है। अवकाश 15 जून तक दिए गए हैं, लेकिन 16 जून को रविवार और 17 जून को बकरीद त्योहार होने के कारण स्कूल 18 जून को खुलेंगे।

किताबें, ड्रेस और पात्र स्टूडेंट्स को साइकिल का वितरण

शाला परिवार की ओर से जनप्रतिनिधि शाला विकास समिति बालक और नागरिकों को शाला प्रवेश के लिए बुलाना होगा। मुफ्त किताबें, ड्रेस, और पात्र स्टूडेंट्स को साइकिल का वितरण किया जाएगा।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...