25.5 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

केंद्रीय मंत्री का हुआ पहला स्वागत,साव बोले-छोटे से नेता से बिलासपुर सांसद और अब केंद्रीय मंत्री बने हैं, सबका ख्याल रखती है भाजपा…

HomeRaipurकेंद्रीय मंत्री का हुआ पहला स्वागत,साव बोले-छोटे से नेता से बिलासपुर सांसद...

Date:

रायपुर :

केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद तोखन पहली बार रायपुर पहुंचे। उनका पहला स्वागत हुआ। प्रदेश भाजपा कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सभी बड़े नेता तोखन साहू काे बधाई देने पहुंचे। बिलासपुर लोकसभा सीट से जीतकर मोदी कैबिनेट 3.0 में आवास एवं शहरी विकास मंत्री के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं।

प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में उप-मुख्यमंत्री अरुण साव , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , बस्तर सांसद महेश कश्यप ,विधायक मोतीलाल साहू , युवा विधायक सुशांत शुक्ला ने तोखन का स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की ये डबल इंजन की सरकार है और इसमें हर वर्ग का ख्याल रखा जाता है और सभी को मौका मिलता है । जिसका परिणाम है की आज एक छोटे से नेता से बिलासपुर सांसद तोखन साहू को मोदी कैबिनेट 3.0 में केंद्रीय मंत्री का पद मिला ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश में 11 में से दस सीटें जीतने के लिए सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया और भाजपा की प्रचंड जीत को कार्यकर्ताओं को समर्पित किया । सभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने सभी कार्यकर्ताओं , पदाधिकारियों , सहयोगियों और भाजपा के सभी सहयोगियों का सर झुकाकर उनकी मेहनत और स्वागत – सम्मान के लिए धन्यवाद दिया । और कहा छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधत्व संसद में बेहतरीन तरीके से करेंगे और छत्तीसगढ़ का विकास सुनिश्चित करेंगे ।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...