आरोग्यम हॉस्पिटल में अब आयुष्मान से इलाज हुआ बंद,नर्सिंग होम एक्ट के नियमों का किया उल्लंघन, कलेक्टर ने स्वीकृति को निरस्त करने लिखा पत्र…

HomeCHHATTISGARHआरोग्यम हॉस्पिटल में अब आयुष्मान से इलाज हुआ बंद,नर्सिंग होम एक्ट के...

Date:

दुर्ग :

दुर्ग जिले के कादंबरी नगर में संचालित आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अब आयुष्मान कार्ड से कोई भी इलाज नहीं हो सकेगा। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने संस्था का आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की स्वीकृति को निरस्त करने की अनुशंसा स्वास्थ्य संचालक के सह मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखा है।

नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल शुक्ला ने बताया कि, उन्हें आरोग्यम हॉस्पिटल के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी कि संस्थान में आयुष्मान कार्ड से इलाज के अलावा भी मरीजों से नगद राशि ली जा रही है। शिकायत मिलने के बाद सीएमएचओ दुर्ग ने मामले की जांच के निर्देश दिए। इसके बाद 4 डॉक्टरों की टीम ने मामले की जांच की।

जांच और निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि अस्पताल में इलाज के दौरान मरीजों का सही से इलाज नहीं हो रहा है। उनसे अतिरिक्त नगद राशि जमा कराई जा रही है। भर्ती मरीजों को सही समय पर चिकित्सकीय इलाज नहीं दिया जा रहा है। साथ ही इलाज और शुल्क का किसी भी प्रकार की रसीद नहीं दी जा रही है।

इन सभी चीजों को टीम ने नर्सिंग होम एक्ट के खिलाफ पाया। इसलिए उन्होंने कलेक्टर दुर्ग को अस्पताल का आयुष्मान से इलाज की स्वीकृति को निरस्त करने की अनुशंसा की है। दुर्ग कलेक्टर ने जांच रिपोर्ट को देखकर उस पर कार्रवाई के लिए संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखा है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चला रहे पांच चालक पकड़े गए…

रायगढ़/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस सड़क हादसों की रोकथाम के लिए चलाया गया विशेष...

वॉशिंग पाउडर की आड़ में चल रही अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामग्री जब्त…

दुर्ग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस वॉशिंग पाउडर पैकिंग के नाम पर संचालित हो रही...

बिलासपुर में भूपेश बघेल का भाजपा और आरएसएस पर हमला, महंगाई, बिजली और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर साधा...

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास, विशेष अदालत का बड़ा फैसला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20...