28.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

बिलासपुर में बूथ मैनेजमेंट में जुटी कांग्रेस,नेताओं ने कहा-भाजपा की नजर कांग्रेस की लीड वाले 100 बूथों पर,इस बार वोट बढ़ाने की रणनीति…

HomeChhattisgarhबिलासपुर में बूथ मैनेजमेंट में जुटी कांग्रेस,नेताओं ने कहा-भाजपा की नजर कांग्रेस...

Date:

बिलासपुर :

कांग्रेस संगठन ने बिलासपुर लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 4 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने एक के बाद एक बैठक बुलाकर बूथ मैनेजमेंट की रणनीति बना ली है। रविवार को 100 बूथ वाले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 1 की बैठक तालापारा में हुई।

बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बढ़त वाले इन्हीं बूथों पर भाजपा की नजर है, इसलिए विधानसभा की बढ़त को पार कर पराजय वाले बूथों का गड्‌ढा पाटना होगा। बता दें कि बिलासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी तोखन साहू और कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं।

बूथ प्रभारियों को बांटी जिम्मेदारी

4 ब्लाकों में बंटी शहर कांग्रेस कमेटी की रविवार को चौथी बैठक थी। इससे पहले रेलवे, सरकंडा और जूना बिलासपुर में 3 बैठकें तीनों ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की हो चुकी है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 1 के अध्यक्ष विनोद साहू ने सभी बूथ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बूथ प्रभारियों को कांग्रेस का न्याय पत्र घर-घर पहुंचाने और केंद्र और राज्य सरकार की नाकामियों का खुलासा करने को कहा।

100 बूथ में बढ़त का दावा

कांग्रेस नेता राकेश शर्मा ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी -1 के 100 बूथ में कांग्रेस को हमेशा सबसे ज्यादा बढ़त मिलती रही है। भाजपा की नजर इन्हीं बूथों पर है, इसलिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह अभी से मुस्तैद हो जाएं, ताकि कोई कांग्रेस के वोटर्स को डगमगा न पाए। पार्षद शहजादी कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता 100 के बराबर होता है। पंकज सिंह, रविंद्र सिंह, जावेद मेमन ने लीड बढ़ाने पर जोर दिया।

35 वर्षों का मिथक तोड़ेंगे

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अग्रवाल ने कहा है कि वे 1971 से यहां कांग्रेस के चुनाव को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि 3 महीने पहले ही हम यहां चुनाव हारे हैं, लेकिन इस बार परिवर्तन जरूरी है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेष नजीरुद्दीन, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, जावेद मेमन ने भी अपनी बात रखी। लोकसभा प्रभारी सुबोध हरितवाल ने कहा कि 35 साल का मिथक तोड़कर बिलासपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस का परचम फहराकर रहेंगे।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड…

हाइलाइट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का...