31.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

मेकाहारा की मरचुरी में 4 साल से पड़े हैं कोरोना से मृत शव ,अब तक परिजनों की तलाश …

HomeRaipurमेकाहारा की मरचुरी में 4 साल से पड़े हैं कोरोना से मृत...

Date:

रायपुर : कोरोना काल में मृत 3 मरीज के शव अब तक आंबेडकर हॉस्पिटल के मरचुरी में विगत 4 सालों से अपने परिजनों की तलाश में पडा हुवा है | किन्तु अभी तक उन शवों के परिजनों का ठिकाना नहीं | अंतिम संस्कार के इन्तजार में शव खराब हो चुके हैं | इसकी जानकारी शायद अस्पताल प्रशासन को भी नहीं थी |

जानकारी मिलते ही बुधवार के जिला प्रशासन के अधिकारी फ़ौरन अस्पताल पहुंचे और शवों की जानकारी ली | शवों के नाम भी मिल चुकें हैं जिनके आधार पर शवों के परिजनों से संपर्क किया जाएगा |कोरोना की दुसरी लहर काफी खतरनाक थी | जिसके चलते सभी निजी एवं सरकारी अस्पताल में जगह तक नहीं थी | सभी मृत मरीजों का अंतिम संस्कार जिला प्रशासन की निगरानी में किया गया था | जिनमे ज्यादातर शव घर भी नहीं पहुंचे थे ,सीधे अस्पताल से शमशान पहुंचा दिया गया था | कई शवों को मरचुरी में रखा गया था | जिनमे से 3 शवों का अभी तक अंतिम संस्कार भी नहीं हुवा | शव पूरी तरह से सड़ चुकें हैं | अब तक इन शवों की किसी ने नहीं ली |

बता दें कि शवों के नाम दुकलहीन बाई , जबार सिंह और पंकज हैं | जबार के शव को हेरिटेज हॉस्पिटल और पंकज के शव को रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल से आंबेडकर मरचुरी लाया गया था | जिनके रिश्तेदार आज तक शव ले जाने नहीं पहुंचे | इसकी जानकारी पूर्व में अंतिम संकार हेतु जिला प्रशासन को दी गयी थी ,परन्तु प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया | अब प्रशासन के द्वारा उनके परिजनों से संपर्क किया जाएगा | और संपर्क नहीं होने की स्थिति में अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा |

ख़बरें और भी ..

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...