36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

दुर्ग में बाइक हादसा,बुजुर्ग की मौत दो घायल…

HomeChhattisgarhदुर्ग में बाइक हादसा,बुजुर्ग की मौत दो घायल...

Date:

दुर्ग जिले में बाइक आमने सामने टक्कर में बुजुर्ग की मौत एवं दो लोगों के घायल हो जाने की खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार बहन के लिए रिश्ता देखने गए और वापस आने के दौरान एक दूसरी बाइक सामने से 3 लोगो को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक पर पीछे बैठे बुजुर्ग को गंभीर चोटें आयी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार शक्ति नगर दुर्ग निवासी मुकेश सेन अपने जीजा धनंजय सेन और नाना शिवचंद सेन के साथ अपनी बहन के लिए रिश्ता देखने गए थे वापसी में दुर्ग लौट रहे थे। लौटते समय रास्ते मे रावेलीडीह पेट्रोलपंप के पास दुर्ग से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी। जिसके चलते धनंजय सेन और नाना शिवचंद सेन को क्रमशः पैर और सिर पर गंभीर चोटें आई। इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया। जहां शिवचंद सेन की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र 80 की थी।

नंदिनी पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ मार्ग कायम कर जांच में जुट गई है। आरोपी के खिलाफ गैर आदतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी……देखते रहिये www.swatantrachhattisgarh.com.

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...