22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

केस को रफा-दफा करना चाहती हैं एक्ट्रेस, 2.50 करोड़ देने को है राजी…

HomeJharkhandकेस को रफा-दफा करना चाहती हैं एक्ट्रेस, 2.50 करोड़ देने को है...

Date:

रांची: चेक बाउंस केस में ट्रायल फेस कर रहीं फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल शिकायतकर्ता से समझौते को तैयार हो गई हैं। वह 2.50 करोड़ रुपए सूद के साथ देने के लिए राजी हो गईं हैं। उनके वकील ने कोर्ट को बताया कि अमीषा 2.75 करोड़ रुपए पांच किस्तों में देने को तैयार हैं। इस पर अंतिम स्तर की बातचीत जारी है।

बुधवार को न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला की अदालत में सुनवाई हुई। शिकायतकर्ता अजय सिंह की वकील बिजय लक्ष्मी श्रीवास्तव ने कहा कि अमीषा पटेल को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर समझौता आवेदन पर हस्ताक्षर करना होगा। इसके अदालत ने अमीषा पटेल के बयान के लिए अगली सुनवाई की तारीख सात मार्च निर्धारित की है। बता दें कि मामले में शिकायतकर्ता का बयान दर्ज होने के बाद अमीषा पटेल एवं कुणाल ग्रूमर का बयान दर्ज किया जाना है। इसके लिए दोनों को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बयान अदालत के समक्ष देना होगा।

फिल्म मेकर रांची के अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने देसी मैजिक फिल्म बनाने के नाम पर अमीषा पटेल ने ढाई करोड़ रुपए दिया था। लेकिन फिल्म नहीं बनी। इसके बाद अमीषा से पैसे वापस मांगा। वापसी के लिए जो दो चेक दिया गया वह बाउंस कर गया। दोनों चेक बाउंस हो गया था। जिसको लेकर अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल एवं कुणाल ग्रूमर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला 2018 दर्ज कराया था। उसी मामले में सुनवाई जारी है। इस मामले में अमीषा पटेल ने 17 जून को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था। वर्तमान में वह जमानत पर है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

झारखंड बीजेपी को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, 20 जनवरी से पहले चुनाव संभव…

झारखण्ड हाइलाइट बॉक्स:संगठन पर्व के तहत झारखंड बीजेपी के प्रदेश...

क्या झारखंड बन रहा है नकली शराब का गढ़? सरायकेला-खरसावां में अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़…

झारखण्ड/स्वतंत्र छतीसगढ़ डिजिटल डेस्क झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में...

झारखंड में विजयादशमी पर धूमधाम से हुआ ‘सिंदूर खेला’, परंपरा और आस्था से गूंजे पंडाल…

राखी श्रीवास्तव /स्वतंत्र छत्तीसगढ़ झारखण्ड: 03 अक्टूबर 25---विजयादशमी के...