बार-बार खराब हो रही थी सरकारी गाड़ी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सात दिन में मांगा कार्रवाई का जवाब।
झारखंड: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने बार-बार खराब हो रही 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी राज्य सरकार को लौटा दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा में इस्तेमाल हो रहे वाहनों की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई और तत्काल सुरक्षित वाहन उपलब्ध कराने की मांग की। मरांडी के अनुसार, उन्होंने 21 मार्च 2026 को भी इस संबंध में शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सुरक्षा में तैनात जवानों की जर्जर जिप्सियों का मुद्दा भी उठाया और सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के सुरक्षा वाहनों की समीक्षा की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री से सात दिनों के भीतर शिकायतों पर हुई कार्रवाई का लिखित ब्योरा मांगा है।
ख़बरें और भी…
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


