33.7 C
Raipur
Saturday, May 16, 2026

कोरबा में कल होगा आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन…

HomeChhattisgarhकोरबा में कल होगा आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन...

Date:

कोरबा, 08 मार्च । आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन दिनांक 9 मार्च शनिवार को मध्यान्ह 1 बजे से होटल हेरिटेज इन टीपी नगर में आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं हिमालया फार्मा जिल डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वाधान में यकृत रोग (लिवर डिसीज) हेपेटाइटिस ए, हेपेटाइटिस बी पर विशेष संभाषा परिषद के रूप में आयोजित है।

जिसमे हिमालया फार्मा बैंगलोर के साइंटिफिक सर्विसेस मैनेजर डॉ.विपिन कटारिया द्वारा आयुर्वेदानुसार यकृत रोग के कारण, निदान एवं उपचार पर विशेष प्रकाश डालकर इस विषय पर चिकित्सकों के अनुभवों को साझा करने के साथ परिचर्चा की जाएगी । इस आयुष चिकित्सक सम्मेलन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी तथा जिले के सभी बी.ए.एम.एस. चिकित्सक सदस्यों के अलावा हिमालया फार्मा बैंगलोर के साइंटिफिक सर्विसेस मैनेजर डॉ.विपिन कटारिया, रीजनल मैनेजर आनंद पांडेय एवं सेल्स ऑफिसर चक्रपाणि पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।

आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के जिलाध्यक्ष डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने अपने आसपास के सभी आयुष चिकित्सकों को इस सम्मेलन की सुचना देने तथा सभी आयुष चिकित्सकों (बीएएमएस) को यकृतरोग पर आयोजित इस विशेष संभाषा परिषद के इस विशेष चिकित्सक सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है ।

ख़बरें और भी… हमारे व्हात्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें 👇

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related