23.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

मुख्यमंत्री ने संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप (अकादमी रत्न) मिलने पर पद्मा विभूषण श्रीमती तीजनबाई को दी बधाई और शुभकामनाएं ।

HomeNationalमुख्यमंत्री ने संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप (अकादमी रत्न) मिलने पर पद्मा विभूषण...

Date:

रायपुर : मुख्यमंत्री ने संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप (अकादमी रत्न) मिलने पर पद्मा विभूषण श्रीमती तीजनबाई को दी बधाई और शुभकामनाएं  

रायपुर, 24 फरवरी 2023
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका, पद्मा विभूषण श्रीमती तीजनबाई को संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप (अकादमी रत्न) मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पद्मा विभूषण श्रीमती तीजन बाई ने छत्तीसगढ़ की लोक गायन परंपरा पंडवानी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई। हमारी छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश और विदेश में एक नई पहचान देने में उनका अभूतपूर्व योगदान है।
पद्मा विभूषण श्रीमती तीजन बाई को गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप और छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका, पद्मश्री सम्मान से सम्मानित और इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति डॉ. मोक्षदा (ममता) चंद्राकर को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने डॉ मोक्षदा (ममता) चंद्राकर को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने लोक कला संगीत के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related