26.1 C
Raipur
Sunday, May 17, 2026

भिलाई के फ्लाईओवर ब्रिज से फॉल सीलिंग गिरी, हादसा टला , 6 महीने पहले ही भिलाई निगम ने करवाया था निर्माण…

HomeChhattisgarhभिलाई के फ्लाईओवर ब्रिज से फॉल सीलिंग गिरी, हादसा टला , 6...

Date:

दुर्ग-भिलाई : भिलाई नगर निगम क्षेत्र में नेशनल हाइवे स्थित नेहरू नगर फ्लाईओवर ब्रिज की फॉल सीलिंग गुरुवार सुबह भरभराकर गिर गई। उस समय ट्रैफिक कम था, इसलिए कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। ट्रैफिक डीएसपी ने इसकी सूचना निर्माण एजेंसी को दी। इसके बाद निगम और एजेंसी के लोग मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

दरअसल, ब्रिज के नीचे अलग-अलग पार्ट में बनाए गए तीनों स्ट्रक्चर गिरने से इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। करोड़ों की लागत से चौक का सौंदर्यीकरण किया गया था। इसी मद में ब्रिज के नीचे फॉल सीलिंग करने का कार्य भी शामिल था।

ब्रिज के नीचे दिन के समय इस तरह का रहता है ट्रैफिक।

भ्रष्टाचार की आशंका :

लोगों ने निगम इंजीनियर और ठेकेदार के ऊपर गुणवत्ताहीन कार्य करने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि यह फॉल सीलिंग 6 महीने पहले ही बनाई गई है। न तो इससे कोई गाड़ी का हिस्सा टकराया और ना अभी आंधी और बारिश का समय है। इसके बाद भी इस तरह फॉल सीलिंग गिरना भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है।

मलबे को हटाने पहुंचे लोग और जांच करते इंजीनियर।

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि यह हादसा सुबह के समय हुआ है। उस वक्त ट्रैफिक का दबाव न के बराबर होता है। यह स्ट्रक्चर दोपहर या शाम को गिरता तो इससे कई गाड़ियां दुर्घटना का शिकार हो सकती थी। इससे बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद कोई हादसा न हो इसको देखते हुए तुरंत वहां से पूरा मलबा हटा दिया गया है |

ख़बरें और भी …. देखते रहिये www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में सजेगी सुरों की महफिल, “गीतों की एक सुरीली शाम” का होगा भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ / मनोरंजन संजय-विजय प्रस्तुत करेंगे संगीत...