Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

दुर्ग: उतई थाना क्षेत्र में लिव-इन में रह रही महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी…

दुर्ग /छत्तीसगढ़

दुर्ग जिले के उतई थाना इलाके में 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में शव के नाक से खून बहने के निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार महिला अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही थी और घटना के दिन दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान महिला की तबीयत बिगड़ी और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया है कि महिला पहले से शादीशुदा थी और दो बच्चों की मां थी, चार साल पहले पति से अलग होने के बाद वह मजदूरी करने लगी थी।

महिला की मौत की सूचना उसके साथी ने ही परिजनों को दी। दुर्ग एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। फिलहाल मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है, जबकि लिव-इन पार्टनर घटना के बाद से लापता है।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version