आज का दिन कई राशियों के लिए करियर और संपत्ति के नए संकेत ला रहा है, वहीं कुछ राशियों को लेनदेन, स्वास्थ्य और पारिवारिक रिश्तों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. वाहन चलाते समय सतर्क रहें, उधारी से बचें और निर्णय सोच-समझकर लें.
मेष राशि:
नौकरी और कारोबार में प्रगति के लिए प्रयास तेज करें, लेकिन धन उधार देने से बचें. बिजनेस डील अंतिम समय पर अटक सकती है. वाहन सावधानी से चलाएं. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को पूरा फोकस बनाए रखना होगा.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
वृष राशि:
दिन मिश्रित रहेगा. नई योजना और संपत्ति से लाभ संभव है. ससुराल पक्ष को धन न दें. अधूरा काम तनाव दे सकता है, यात्रा में सतर्कता जरूरी.
उपाय: शुक्र मंत्र का जाप करें.
मिथुन राशि:
पैतृक संपत्ति से लाभ और सम्मान के योग हैं. मांगलिक कार्यक्रम में प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी. जीवनसाथी की भावनाओं को समझें.
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
कर्क राशि:
गृहस्थ जीवन की समस्याएं सुलझेंगी. प्रॉपर्टी निवेश शुभ रहेगा. संतान की संगति पर ध्यान दें. रुका काम पूरा हो सकता है.
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.
सिंह राशि:
धन और लेनदेन में सतर्क रहें. पारिवारिक मतभेद दूर होंगे. पार्टनरशिप से बचें. विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के योग हैं.
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.
कन्या राशि:
दिन अनुकूल है. नौकरी में मनचाहा काम मिलेगा. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. पिकनिक पर सामान की सुरक्षा करें.
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
तुला राशि:
तनाव और संतान के करियर की चिंता रहेगी. जीवनसाथी की सलाह लाभ देगी. नशे से दूरी रखें.
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें.
वृश्चिक राशि:
लेनदेन में सोच-समझकर बोलें. उधार दिया धन वापस मिल सकता है. बिना मांगे सलाह न दें.
उपाय: मंगलवार को लाल वस्त्र दान करें.
धनु राशि:
आय के नए स्रोत बनेंगे. धार्मिक आयोजन में सहभागिता रहेगी. कानूनी मामले में जीत संभव.
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें.
मकर राशि:
दिन सामान्य रहेगा. निवेश में नुकसान संभव. जल्दबाजी से बचें. विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं.
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं.
कुंभ राशि:
खुशनुमा दिन रहेगा, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें. उधारी न करें. रुका काम पूरा हो सकता है.
उपाय: नीले फूल भगवान को अर्पित करें.
मीन राशि:
नई सौगात और वाहन योग बन रहे हैं. कानूनी विवाद में जीत संभव. वाणी पर संयम रखें और माता की सेहत का ध्यान दें.
उपाय: विष्णु जी की पूजा करें.
ख़बरें और भी…


